{"_id":"649747507ea127399e067ee7","slug":"amarnath-yatra-in-jammu-kashmir-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-360-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
उधमपुर। पहली जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर लगाने वालों का श्रीनगर की तरफ जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज रसद के साथ कई ट्रक उधमपुर से होते हुए श्रीनगर की तरफ जा रहे हैं और इनमें सवार लंगर सेवा दल के सदस्य काफी ज्यादा जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं। इससे यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बम बम भोले, हर हर महादेव और जय बाबा बर्फानी-भूखे को अन्न और प्यासे को पानी, जैसे नारों से गूंजने लगा है।
शनिवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भजनों के साथ भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए जखैनी क्षेत्र से होकर लंगर सेवा करने वालाें के कुछ ट्रक गुजरे। इनमें सवार लंगर सेवा के सदस्यों का कहना था कि वह कई सालों से लंगर सेवा करते आ रहे हैं, हालात जैसे भी रहे हों लेकिन उनके जोश में भोले बाबा के आशीर्वाद से कभी कमी नहीं आई है। इस बार भी जोश और उत्साह भरपूर है और भोले बाबा की मस्ती में दुनिया की चिंता दूर है। यात्रा से पहले लंगर सेवा के लिए यहां आते हैं और यात्रा के समापन के बाद वापस घरों को लौटते हैं और पूरी यात्रा के दौरान वह सभी तरह की चिंताओं और परेशानियों से दूर भाेले बाबा की मस्ती में चूर रहते हैं और यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों की पूरी तन मन से सेवा करते हैं।
वहीं लखनऊ से आए अविनाश विश्वकर्मा व अन्य ने कहा कि वह अपने दल के साथ आएं हैं, बालटाल उनका बेस कैंप है और वह पंचतरणी में लंगर लगाकर यात्रियों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे लगातार 34 साल से लंगर सेवा कर रहे हैं, सभी सेवादारों में काफी ज्यादा जोश व उत्साह है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भी अपील की कि बिना किसी डर और परेशानी के बाबा बर्फानी की यात्रा पर आएं और प्राकृतिक सौंदर्य के नजारों का आनंद लेते हुए भाेले बाबा के दर्शन करें।