फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   amarnath yatra in jammu kashmir

Udhampur News: अमरनाथ यात्रियों के लिए 50 से अधिक स्थानों पर होगी शौचालय की सुविधा

विज्ञापन
amarnath yatra in jammu kashmir
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों के लिए 50 से अधिक स्थानों पर शौचालय की सुविधा होगी। यात्रा के दौरान अमरनाथ यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के साथ-साथ शहर के अंदर बनाए गए लॉजमेंट सेंटर में भी शौचालय की सुविधा प्रदान की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर अस्थायी शौचालय स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ सामुदायिक शौचालयों की भी हालत को सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन

जम्मू से रवाना होने के बाद करीब 50 किलोमीटर लंबे राजमार्ग से होकर अमरनाथ यात्रा जिला उधमपुर के क्षेत्र से गुजरेगी और इसके लिए जिला प्रशासन उधमपुर तैयारियां कर रहा है। प्रशासन की तरफ से शौचालय की सुविधा के लिए विशेष तौर पर प्रयास किया जा रहा है। राजमार्ग पर बने सामुदायिक शौचालयों की हालत को सुधारा जा रहा है। इसके साथ राजमार्ग के किनारे पर लगने वाले लंगरों में श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। लंगर में रुकने पर यात्रियों को शौचालय की सुविधा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किए जा रहे लॉजमेंट सेंटर में भी अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। आपात स्थिति में जब अमरनाथ यात्रियों को लॉजमेंट सेंटर में रखा जाएगा तो शौचालय को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला प्रशासन की तरफ से विभिन्न स्थानों पर अस्थायी शौचालय पहुंचाए जा रहे हैं और करीब सप्ताह तक इसकी पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही धार रोड के किनारे पर भी अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। इसकी निगरानी का काम जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed