फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   amarnath pilgrem

Udhampur News: उधमपुर के लॉजमेंट सेंटर में रखे गए हैं 500 अमरनाथ यात्री

विज्ञापन
amarnath pilgrem
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने पर उधमपुर में बनाए गए लाजमेंट सेंटर में 500 से अधिक अमरनाथ यात्रियों को रखा गया है। जिला प्रशासन की तरफ से यात्रियों के लिए हर तरह की सुविधा का प्रबंध किया गया है। अमरनाथ यात्रियों का कहना है कि चाहे कितने भी दिन इंतजार करना पड़े, वह जब तक बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर लेते हैं, तब तक वापस नहीं लौटेंगे।जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने पर सुबह से ही अमरनाथ यात्रियों के वाहन उधमपुर पहुंचना शुरू हो गए थे। पुलिस ने इनको जखैनी इलाके से आगे नहीं जाने दिया। पुलिस को उम्मीद थी कि शाम तक राजमार्ग खुल जाएगा और इनके वाहनों को आगे की तरफ रवाना कर दिया जाएगा, लेकिन जब शाम तक राजमार्ग नहीं खुला और जिला प्रशासन व पुलिस ने सभी अमरनाथ यात्रियों को लाॅजमेंट सेंटर में भेज दिया। प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों को शिवशक्ति पैलेस, संसार पैलेस, मलाढ़ पैलेस में भेज दिया गया है। लॉजमेंट में अमरनाथ यात्रियों के रहने की पूरी व्यवस्था की गई है। जिन स्थानों पर अमरनाथ यात्रियों को रोका गया है, उसके पास ही लंगर भी मौजूद हैं और अमरनाथ यात्रियों के खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के संजीव पवार, गुजरात के राजेश, कमला देवी, दिल्ली की भारती व अन्य अमरनाथ यात्रियों ने कहा कि खराब मौसम ने उनकी यात्रा में बाधा डाली है, लेकिन इससे उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। सभी बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए हैं और हर हाल में दर्शन करके ही लौटेंगे। खराब मौसम उनका रास्ता नहीं रोक सकता है। जिस दिन भी मौसम साफ हो जाएगा तो वह जयघोष लगाते हुए आगे रवाना हो जाएंगे। वहीं शाम के समय डीसी सचिन कुमार वैश्य ने लाॅजमेंट सेंटर का दौरा कर अमरनाथ यात्रियों के साथ मुलाकात की और सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों से कहा कि अगर लाॅजमेंट सेंंटर में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो तुरंत फोन कर बताएं। लाॅजमेंट सेंटर में अमरनाथ यात्रियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था। लॉजमेंट सेंटर में केवल बम बम भोले के जयघोष सुनाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed