फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   amarnath pilgrem

Udhampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस पहला जत्था

विज्ञापन
amarnath pilgrem
उधमपुर। श्री अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन कर अब भक्त वापस लौटने लगे हैं। रविवार दोपहर को कड़ी सुरक्षा के बीच पहला जत्था दर्शन करने के बाद वापस जम्मू की तरफ लौट गया। जब जत्था उधमपुर की सीमा से होकर गुजरा तो सुरक्षाबलों ने पूरे राजमार्ग को पहरे में ले लिया। राजमार्ग से जुड़ने वाले सभी लिंक मार्ग बंद कर दिए गए। इसके कारण स्थानीय निवासियों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा। श्री अमरनाथ में दर्शन करने के बाद शुक्रवार को रवाना हुआ पहला जत्था रविवार दोपहर करीब एक बजे उधमपुर शहर की सीमा से होकर गुजरा। जत्थे के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने राजमार्ग के साथ जुड़ने वाले लिंक मार्गों को तारबंदी कर बंद कर दिया। इसके बाद शहरवासियों के लिए राजमार्ग की तरफ जाना मुश्किल हो गया। इसके साथ ही ट्रकों की आवाजाही को भी बंद कर दिया गया था। शहर के जखैनी, भारत नगर में रोके गए ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई थी। लिंक मार्ग बंद किए जाने पर लोगों के लिए शहर की तरफ जाना मुश्किल हो गया। मजबूरन लोग जत्थे के गुजरने का इंतजार करने लगे। जब जत्था गुजर रहा था कि पूरे राजमार्ग पर पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तैनात थे और हर आने जाने वाले पर नजर रख रहे थे। राजमार्ग पर न के बराबर वाहन चल रहे थे। केवल अमरनाथ यात्रियों के वाहन ही चलते नजर आ रहे थे। जत्थे के गुजरने के बाद दोपहर करीब दो बजे लिंक मार्गों को खोल दिया गया।इससे शहरवासियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed