{"_id":"62af6037c1654c4a8f175a9e","slug":"amar-nath-yatra-udhampur-news-jmu2622724119","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान उधमपुर में चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षाबलों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान उधमपुर में चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षाबलों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान उधमपुर से होकर गुजर रहे हाईवे के साथ लंगर व यात्रियों के ठहरने वाले स्थानों पर पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध करेगी। हाईवे पर शहर में जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही अर्ध सैनिक बलों की भी तैनाती होगी।
टिकरी से चिनैनी-नाशरी सुरंग तक करीब 51 किमी राजमार्ग से होकर श्री अमरनाथ यात्रा उधमपुर से गुजरेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर लंगर समितियां लंगर लगाएंगी। इनमें यात्रियों के खाने के साथ ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं, प्रशासन भी आपात स्थिति में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था कर रहा है। इसी को लेकर पुलिस शहर के अंदर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रही है।
पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को जोन व सेक्टर में विभाजित कर रही है। शहर व नाकों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। इनमें 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। विशेष तौर पर जखैनी, टिकरी व चिनैनी में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। बस अड्डा व रेलवे स्टेशन भी कड़ी निगरानी में होंगे। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सुरक्षा बढ़ा रही है। रेलवे सुरंगों व पुलों की भी सुरक्षा चौकस की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कुछ प्वाइंट भी निर्धारित किए गए हैं, जहां दिन रात जवान तैनात रह कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे। पुलिस इसको लेकर लगातार बैठक भी कर रही है, और निर्देश जारी कर जवानों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। कुछ स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की तरफ से भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
--------
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को जोन व सेक्टर में विभाजित किया जा रहा है। पुलिस की तरफ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. विनोद कुमार, एसएसपी, उधमपुर