फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   agitaion

शिवसैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,

विज्ञापन
agitaion
उधमपुर। पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हुए पथराव की निंदा करते हुए शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की जिला इकाई ने शनिवार को आदर्श कालोनी क्षेत्र में प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिवसेना के जिला प्रधान संजीत कुमार (बोबी) ने कहा कि शुक्रवार को पाकिस्तान में श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव करने के अलावा सिखों के साथ कायराना हरकत की गई है। इसकी शिवसेना कड़े शब्दों में निंदा करती है। साथ ही पाकिस्तान की इमरान सरकार को चेतावनी देती है कि ऐसी नापाक हरकतों से पाकिस्तान बाज आ जाए, अथवा भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से अपील की कि पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे कि भविष्य में ऐसी नापाक हरकतें दोबारा न हों।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अश्विनी शर्मा, रमेश वर्मा, धर्म चंद शर्मा, धरम कपूर, अजीत राज, मेशू, राजेश वर्मा, सतपाल, राजेंद्र सिंह, इम्तियाज, विजय सिंह, गौरव शर्मा व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
धर्मस्थल पर पत्थरबाजी कायराना हरकत
कटड़ा । पाकिस्तान के ननकाना साहिब में शुक्रवार को भीड़ द्वारा सिखों के पवित्र धर्मस्थल पर पत्थरबाजी की घटना में वार्ड-दस के पार्षद अमरीश मगोत्रा ने कायराना हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक कहावत है कि जब गीदड़ की मौत आती है तो वो शहर की ओर भागता है। वही हाल अब पाकिस्तान का है। जो उन्होंने पवित्र धर्मस्थल पर पत्थरबाजी की है वह निदंनीय है। उनका कहना है कि हमारा हिंदुस्तान एक गुलदस्ता है, जिसमें हर धर्म के लोग मिल जुल कर रहते हैं। इसमें हमारी केंद्र सरकार को व विदेश मंत्री को चाहिए की पाकिस्तान सरकार के साथ बात कर कड़ी कार्रवाई करे। दूसरी ओर कस्बेे में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ा विरोध किया गया। कस्बे में शनिवार को पार्षद वार्ड-2 रविनाग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान रविनाग ने इसे निंदनीय घटना करार देते हुए कहा की पाकिस्तान सरकार को चाहिए कि दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पार्षद राजेश सदोत्रा, सुरिंद्र बकील, मानव सदोत्रा, कुशल मगोत्रा सहित रवि गडोंत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed