{"_id":"6685f9ea6c6d8b541203c7f8","slug":"administration-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-112602-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ब्लॉक दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ब्लॉक दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। जिला डोडा के मंथला ब्लॉक के धमुंडा पार्क में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस लगाया गया। इसमें लोगों ने अधिकारियों के समक्ष मांगों और सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को रखा। कई शिकायतों को मौके पर दूर कर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी चेयरमैन धनंतर सिंह ने की। ज्यादातर लोगों ने अधिकारियों के समक्ष पेयजल की समस्या पर ध्यान केंद्रित किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या का समाधान एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में एडीसी व बीडीओ भद्रवाह, बीएमओ, एलडीओ, सीडीपीओ, टीएसओ, डीएफओ ने लोगों की समस्याओं को सुना।