फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action

विद्युत विभाग ने काटे बिल न जमा करने वालों के कनेक्शन

विज्ञापन
action
उधमपुर: गोल मार्केट में बिजली के कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। विद्युत विभाग ने नगर के मुखर्जी बाजार में कार्रवाई कर 10 हजार रुपये से अधिक के बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। साथ ही उन्हें बिल जमा करने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि 10 हजार रुपये से अधिक के बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। मीटर रीडरों की तरफ से हर माह ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के लिए समझाया जाता है। इसके बावजूद कुछ लोग उनकी बात नहीं मान रहे हैं। बार-बार कहने के बाद भी विभाग की अपील को अनदेखा किया जा रहा है। इसलिए, मजबूर होकर विभाग को कार्रवाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उधमपुर के कई इलाकों में विभाग कार्रवाई कर रहा है। इसलिए, लोगों से अपील है कि जिनके बकाया बिल 10 हजार रुपये से अधिक हैं, वे जल्द इन्हें जमा करवाएं। अन्यथा विभाग की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अगर कोई उपभोक्ता किन्हीं कारणों से अपना पूरा बिल जमा नहीं करवा सकता है, तो वह इसे किश्तों में भी जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed