फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Accused of theft in Durga Mata temple arrested, jewelery recovered

Udhampur News: दुर्गा माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, आभूषण किए बरामद

Sun, 23 Feb 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 23 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft in Durga Mata temple arrested, jewelery recovered
रामनगर। दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 19 फरवरी की रात को रामनगर कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित दुर्गा माता मंदिर में एक युवक ने चोरी को अंजाम दिया। 20 फरवरी की सुबह जब महिलाएं सत्संग के लिए मंदिर पहुंचीं, तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा पाया और माता के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग भी मंदिर पहुंचे और रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के बाद आरोपी रोहित पूरी पुत्र राजेंद्र प्रकाश निवासी वार्ड नंबर एक को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed