{"_id":"62d6efdfc527b04e8d50dae5","slug":"accident-udhampur-news-jmu264271812","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रही ईको में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रही ईको में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन
रामनगर: आग लगने से इको गाड़ी हुई जलकर राख
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। ब्लॉक घोरडी के मानी इलाके में सोमवार देर रात शादी से लौट रही एक ईको अचानक आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, गाड़ी में सवार सभी लोग धुआं उठते ही फौरन गाड़ी से उतर गए थे, जिससे सभी की जान बच गई।
रामनगर के कुणाला के रहने वाले उक्त वाहन के चालक विजय कुमार पुत्र सुभाष चंद ने बताया कि वह कौउआ-कोघ इलाके से सोमवार शाम को करीब चार बजे तीन अन्य साथियों के साथ घोरडी के मानी में बारात के साथ ईको कार (जेके-06ए-5716) लेकर गया था। रात को करीब 10 बजे जब वह वापस आ रहा था तो करीब डेढ़ किमी चलने पर उसे वाहन में धुआं भरने का एहसास हुआ।
इससे घबराकर उसने फौरन गाड़ी को सड़क किनारे लगाया, और सभी साथियों को गाड़ी से उतरकर जांच करने को कहा। लेकिन, जैसे ही उन्होंने गाड़ी का अगला हिस्सा खोलकर देखा तो उसमें पहले से ही आग लग चुकी थी। उन्होंने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, इसके बावजूद चंद मिनटों में ही आग ने पूरी गाड़ी को जलाकर खाक कर दिया।