फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

चालक से अनियंत्रित होकर पलटी ओवरलोड बस, 26 यात्री घायल

विज्ञापन
accident
उधमपुर। शहर से सटे बट्टलबालियां इलाके में शनिवार तड़के यात्रियों से भरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। इस दुर्घटना में 26 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से सात घायलों को जीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात करीब दो बजे जम्मू से डोडा के गंदोह इलाके के लिए बस (जेके02बीक्यू-4355) निकली। यह बस जब करीब सवा तीन बजे उधमपुर के बट्टलबालियां इलाके में पुल पर पहुंची तो अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पुल पर पलट गई। बस के पलटने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई। सभी ने मिल कर यात्रियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में कुल 26 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायलों ने बताया कि बस का चालक जरूरत से ज्यादा तेज गति से बस चला रहा था। यात्रियों ने उसको कई बार बस की गति कम करने को कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि जब बस पुल पर पहुंची तो मोड़ होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, और बस पलट गई। बस पूरी तरह ओवरलोड थी, जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। बहुत से यात्री खड़े होकर सफर कर रहे थे। इसके साथ बस की छत यात्रियों के सामान से भरी हुई थी। दुर्घटना होने पर जब बस चालक को बाहर निकाला तो पता चला कि उसने शराब पी रखी थी। कुछ यात्रियों ने उसको थप्पड़ भी मारे, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-------
जिला अस्पताल उधमपुर में उपचाराधीन घायल
गुलाम हसन पुत्र अब्दुल गनी निवासी डोडा, मुनीर अहमद पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी छलर गंदोह डोडा, कौशल कुमार पुत्र नेक राज निवासी गंदोह डोडा, मोहम्मद अशफाक पुत्र मोहम्मद याकूब, मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश, मुनीर अहमद पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी गंदोह थालोन डोडा, बीबी बेगम पत्नी मोहम्मद इजराइल निवासी अलनी गंदोह डोडा, मोहम्मद शफी पुत्र शरीफ उल हसन निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश, रहमत अली पुत्र अली हुसैन निवासी होशियारपुर पंजाब, शकीना पुत्री अली दीन निवासी कठुआ, रोशन बीबी पुत्री सैन मोहम्मद निवासी गुज्जर बस्ती कठुआ, नाजिया पुत्री अली हुसैन व इकबाल बानो पत्नी मरीद हुसैन निवासी दोनों निवासी जराई कठुआ, शकुरा पुत्री बरकत अली निवासी जालंधर पंजाब, मोहम्मद अशरफ पुत्र सादिक अली, मोहम्मद सरताज पुत्र भुद्दीन, ताज मोहम्मद पुत्र मोहम्मद दीन तीनों निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश और प्रवीन अख्तर पुत्री दिलमीर निवासी कठुआ।

------
जीएमसी रेफर किए गए घायल
जयदीन पुत्र बाबूदीन निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश, सपूरा पत्नी सैद मोहम्मद निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश, शहजाद पुत्र इरशाद हुसैन व अरशद हुसैन पुत्र उमरदीन दोनों निवासी छलर डोडा, अख्तर हुसैन पुत्री मीर हुसैन निवासी गंदोह पुरा बाला डोडा, फातिमा बेगम पत्नी अरशद अहमद निवासी डोडा और रंजना पत्नी रमेश निवासी छन्नी हिम्मत पुलिस लाइन जम्मू।

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.

उधमपुर: सड़क हादसे में घायल जिला अस्पताल में उपचार दिन.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed