{"_id":"62910fb7dee7cb7ba7209e45","slug":"accident-udhampur-news-jmu26069883","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना शुक्रवार सुबह हुई। गोल मेला इलाके में सुबह करीब सात बजे ममजाल (25) पुत्र मोहम्मद अबजल निवासी गोल मेला सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात ट्रॉले ने उसको टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसको वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रॉले की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरी दुर्घटना रैंबल थाना क्षेत्र के मंथल इलाके में हुई, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार में टवेरा (जेके 03ई 4455) ने किनारे पर खड़ी स्कॉर्पियो (जेके02 सीक्यू 8130) को टक्कर मार दी। टक्कर से टवेरा सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में टवेरा में सवार सुभाष (40) और वीना (24) दोनों निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची, और दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी ले गई।