{"_id":"62113886c5616358cf10518b","slug":"accident-udhampur-news-jmu2541847182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने कार को मारी टक्कर, कश्मीर निवासी दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने कार को मारी टक्कर, कश्मीर निवासी दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामला दर्ज कर टैंकर की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे घाटी की तरफ जा रही ऑल्टो कार जब बलीनाला इलाके में पहुंची तो अचानक तेज रफ्तार में अज्ञात टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद टैंकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से गुजर रहे दूसरे वाहनों ने रुककर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान अब्दुल रशीद पुत्र गुलपा मोहम्मद डार निवासी डोगरीपोरा पुलवामा और रमीज अहमद पुत्र बली मोहम्मद निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने गाड़ी के बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत ठीक है। पुलिस ने सभी नाकों को टैंकर के टक्कर मारने की सूचना दे दी है। हालांकि, शाम तक टैंकर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।