फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Accident

खाई में गिरी स्कूटी एक की मौत

विज्ञापन
Accident
पीएचसी में उपचाराधीन खून हादसे में घायल व्यक्ति - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/मजालता। खून इलाके में रविवार शाम को एक स्कूटी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, उस पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए दोनों को पीएचसी खून ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टर न होने पर दोनों को कठुआ जिले के पीएचसी रामकोट ले जाना पड़ा। इस पर स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा भी किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे खून इलाके में पुल से स्कूटी (जेके02बीजेड-2288) टकराने के बाद खाई में जा गिरी। इसमें कुमार (35) पुत्र मोहन लाल निवासी बिलासपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बोध राज (32) पुत्र कमलू राम निवासी थड़ा कुलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर राहगीरों और आसपास के लोगों ने दोनों को खाई से निकाला, और उन्हें पीएचसी खून में ले गए। लेकिन, वहां कोई डॉक्टर न होने पर दोनों को पीएचसी रामकोट ले जाया गया। डाक्टरों के अनुसार एक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कठुआ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पीएचसी खून में उपचार न मिलने पर हुआ हंगामा
पीएचसी खून से मात्र 20 मीटर की दूरी पर यह स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। लोग घायलों को पीएचसी खून में उपचार के लिए ले गए। लेकिन, पीएचसी बंद पड़ी थी। वहां न कोई डॉक्टर था, और न कोई स्टाफ। इससे लोग भड़क गए, और उन्होंने जोरदार हंगामा किया। उनका कहना था जब पीएचसी खून में इलाज ही नहीं होना है तो पीएचसी रखने का क्या फायदा? स्थानीय लोगो ने बताया कि कुछ साल पहले भी पीएचसी खून के पास ही एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मारी थी। तब भी घायल युवकों को पीएचसी खून ले जाया गया था। लेकिन, वहां डॉक्टर न होने पर दोनों युवकों को समय पर इलाज नहीं मिला, और दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed