{"_id":"61f5802edabaef075e38d41b","slug":"accident-udhampur-news-jmu2528013110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर पलटी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर पलटी कार, चार घायल
विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल में उपचार दिन घायल.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में शनिवार सुबह चालक के नियंत्रण खोने पर कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रही ऑल्टो कार (जेके01एजी-3167) जब बलीनाला इलाके में पहुंची तो अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा, और कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। मौके से गुजर रहे वाहन रुक गए और लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान मंजूर अहमद मकदूमी (60) पुत्र अब्दुल अजीज मकदूमी, आसिफ मकदूमी (26) पुत्र मंजूर अहमद मकदूमी, इफ्फत (29) पुत्री मंजूर अहमद मकदूमी सभी निवासी लाल बाजार श्रीनगर और अरूसा (32) पत्नी हनीफ कौल निवासी कगनीयार श्रीनगर के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

उधमपुर: जिला अस्पताल में उपचार दिन घायल.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन