फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

पुराने राजमार्ग पर पलटा ट्रक, चार लोग घायल

विज्ञापन
accident
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर चक मोड़ इलाके में शुक्रवार रात को यूरिया लेकर जा रहा ट्रक पुराने राजमार्ग पर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से रेस्टोरेंट के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर दो लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे यूरिया से लदा ट्रक (जेके02एसी-8067) चक मोड़ इलाके में पहुंचा तो चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा, और ट्रक पुराने राजमार्ग पर पलट गया। इसी दौरान रेस्टोरेंट को बंद कर रहे चार कर्मचारी ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक को पलटते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने चारों घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान युद्धवीर सिंह (35) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी रामनगर, बलवीर सिंह (30) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी रामनगर, सुरजीत सिंह पुत्र संसार चंद निवासी रैंबल, अजय कुमार पुत्र नानक चंद निवासी गरनई के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर युद्धवीर सिंह और बलवीर सिंह को जीएमसी रेफर कर दिया गया है। ये दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं। वहीं, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उधमपुर के चक मोड़ इलाके में पुराने राजमार्ग पर पलटा ट्रक

उधमपुर के चक मोड़ इलाके में पुराने राजमार्ग पर पलटा ट्रक- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के चक मोड़ इलाके में पुराने राजमार्ग पर पलटा ट्रक

उधमपुर के चक मोड़ इलाके में पुराने राजमार्ग पर पलटा ट्रक- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed