फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

तीन सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
accident
उधमपुर/डोडा/भद्रवाह। उधमपुर और डोडा के भद्रवाह में हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रैंबल थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर दो को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पहला हादसा फ्लाटा इलाके में हुआ है, जहां तेज रफ्तार बिना नंबर की आल्टो कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टराें ने स्वर्ण सिंह निवासी जम्मू को मृत लाया घोषित कर दिया। दूसरा हादसा मलाड़ इलाके में हुआ, जहां अज्ञात ट्रक ने आल्टो कार (जेके06-6505) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार मंजीत सिंह और उसका भाई अजीत सिंह निवासी ठाठरी (डोडा) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जीएमसी रेफर कर दिया। रैंबल पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा डोडा जिले के भद्रवाह उपजिले में हुआ है। द्रोडू भालड़ा मार्ग पर एक टिप्पर (जेके06 5841) अनियंत्रित हो कर खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। उसकी पहचान फरीद अहमद निवासी भालड़ा भद्रवाह के रूप में हुई है। सोमवार देर रात हुए हादसे के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed