{"_id":"5f95bbc58ebc3e9bbd5f5897","slug":"accident-udhampur-news-jmu2215422155","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फुट खाई में कार गिरने से दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फुट खाई में कार गिरने से दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मानसर मोड़ इलाके में शनिवार देर रात को चालक के नियंत्रण खोने पर कार करीब 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार के हवाले कर दिए। सभी लोग एक शादी में हिस्सा लेने के लिए पंचैरी जा रहे थे।
जानकारी अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे अमित कुमार नामक व्यक्ति अपने एक दोस्त के साथ कार में पंचैरी में शादी में हिस्सा लेने जा रहा था। जैसे ही उसकी कार मानसर मोड़ इलाके में पहुंची तो कार खराब हो गई। उसने कार को चलाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन कार नहीं चली। उसने इस बारे में पंचैरी में मौजूद अपने दोस्त पंकज शर्मा को बताया। पंकज शर्मा अपनी आल्टो कार लेकर अमित व अन्य दोस्तों को लेने के लिए चला गया। देर रात को वह मौके पर पहुंचा और सभी को कार में बिठा कर पंचैरी के लिए निकल पड़ा।
कार कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि अनियंत्रित हो कर सड़क से कई पलटे खाकर एक पेड़ के साथ अटक गई। दुर्घटना में अमित कुमार निवासी मादा चिनैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पंकज शर्मा, नरेंद्र शर्मा निवासी कठुआ, विक्की निवासी चिनैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में पंकज को उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल और नरेंद्र शर्मा व विक्की को जिला अस्पताल लाया गया। पंकज को मिलिट्री अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि नरेंद्र शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी थी।