फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident, one died

Udhampur News: सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरा ऑटो, एक की मौत, आठ साल की बच्ची समेत तीन घायल

विज्ञापन
accident, one died
- नचलाना में सेना कैंप के समीप दोपहर करीब तीन बजे हादसा, जीएमसी अनंतनाग में चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रामबन। नचलाना में सेना कैंप के समीप ई-रिक्शा सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाम हसन (65) पुत्र लसू सोहिल निवासी चकनरवाह हुई है। जबकि घायलों में गुलाम की पत्नी फातिमा बेगम (57), मोहम्मद अकरम (32) पुत्र अब्दुल हमीद निवासी सिला गंडोटे (रामबन) और आठ वर्षीय बच्ची हादया जान पुत्री नजीर अहमद है।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। ई-रिक्शा खारी से नचलाना की ओर जा रहा था कि अचानक सेना कैंप नचलाना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि वाहन खाई में लुढ़क गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही नचलाना कैंप के जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। जवानों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर सेना कैंप के एमआई रूम में प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को उप जिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग रेफर किया गया। अनंतनाग जाते समय गुलाम हसन (65) ने दम तोड़ दिया। फातिमा बेगम को गंभीर चोटें और फ्रेक्चर आया है। मोहम्मद अकरम के सिर में गंभीर चोट लगी है। बच्ची को मामूली चोट आई है। अधिकारियों ने बताया कि दो घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed