फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Accident on Jammu-Srinagar Highway: Uncontrolled car hits parapet in rain, mother and son die, father in criti

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा: बारिश में बेकाबू कार पैराफिट से टकराई, मां और बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

Sat, 23 Aug 2025 06:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 23 Aug 2025 06:33 PM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मांड इलाके में एक कार पैराफिट से टकरा गई, जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार और बारिश के कारण कार पर से नियंत्रण खोने की वजह से हुआ।

विज्ञापन
Accident on Jammu-Srinagar Highway: Uncontrolled car hits parapet in rain, mother and son die, father in criti
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांड इलाके में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार पैराफिट से टकरा गई, जिसमें एक मां और उसका बेटा हादसे में जान गंवा बैठे, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिता का इलाज जीएमसी उधमपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जम्मू से उधमपुर की ओर जा रही कार नंबर जेके02सीएच-5448 हनुमान मंदिर के पास चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क के किनारे लगे पैराफिट से जा टकराई। तेज बारिश के कारण कार पर नियंत्रण खोने के चलते यह हादसा हुआ। कार में सवार तीनों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की एंबुलेंस को बुलाया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाद में उपचार के दौरान महिला के बेटे की भी मौत हो गई। पिता अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान शफिका बानो (52) पत्नी अब्दुल कबीर जरगर और उनके बेटे आसिफ कबीर (32) के रूप में हुई है। घायल अब्दुल कबीर जरगर भी समीना किश्तवाड़ का निवासी है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed