फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident in udhampur

Udhampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसी उधमपुर के वायरलेस आपरेटर की मौत

विज्ञापन
accident in udhampur
उधमपुर। शहर के संगूर इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसी उधमपुर के वायरलेस आपरेटर विजय चंद अंथाल पुत्र केसर चंद की मौत हो गई। विजय उधमपुर शहर के दलाह इलाके में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी उधमुपर के शवगृह में रखा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे विजय कुमार संगूर से करीब 200 मीटर पीछे पैदल राजमार्ग पर चल रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने विजय को लहुलुहान अवस्था में देखा और वाहन की व्यवस्था कर उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत लाया घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने जीएमसी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया और जांच शुरू कर दी। विजय कुमार करीब एक वर्ष से वायरलेस आपरेटर के पद पर तैनात थे। अपने पीछे पत्नी के साथ दो बेटियों को छोड़ गए है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि इतनी रात को विजय चंद अकेले राजमार्ग की तरफ पैदल क्युं गए थे। उनके संगूर की तरफ पैदल जाने के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed