{"_id":"683e08f47765a49be80c1718","slug":"accident-in-ramnagar-udhampur-news-c-202-1-udh1002-123809-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। उपमंडल के निंबला गांव में तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने एक राहगीर को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। घायल की पहचान मंगा राम पुत्र धनी राम निवासी निंबला गांव के रूप में हुई है। घायल की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।
सोमवार की सुबह राकेश कुमार निवासी पलासा बाइक (जेके14डी-2773) पर सवार होकर घर से रामनगर के लिए रवाना हुआ। लगभग नौ बजे निंबला इलाके इलाके के पेट्रोल पंप के पास उसने सड़क किनारे जा रहे मंगा राम को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल को उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को दोपहर बाद घर भेज दिया गया। घायल मंगा राम ने बताया कि बाइक सवार तेज गति से आ रहा था। वह घर से रामनगर बाजार सामान लेने के लिए पैदल ही निकले थे। घर से थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार कर घायल कर दिया। उन्होंने रामनगर पुलिस प्रशासन से तेज गति से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।