{"_id":"691cb5ab5b1b213a0b0702ce","slug":"accident-in-ramban-udhampur-news-c-202-1-udh1005-129766-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाईवे पर सेब से भरा ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाईवे पर सेब से भरा ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाते सेना के जवान और लोग।
- फोटो : ramban news
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू और बनिहाल के बीच नचलाना क्षेत्र में सेब से भरा ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, ट्रक (JK09B-2814) सोपोर से आगरा की ओर जा रहा था। नचलाना पहुंचने पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके चलते ट्रक बिसलेरी नल्ला के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार तीनों लोग घायल हो गए और वाहन के भीतर ही फंस गए।
सेना और पुलिस के जवानों ने अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकालकर नचलाना स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचाया। एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अब्दुल मजीद लोन (49) निवासी मगाम हंदवाड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान मजूर अहमद पीर (34) निवासी गेरीपोरा हंदवाड़ा और बिलाल अहमद भट (46) निवासी मगाम हंदवाड़ा के तौर हुई है। दोनों घायलों का उपचार नचलाना स्थित आर्मी यूनिट अस्पताल में जारी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।