{"_id":"609826f38ebc3e7b51187814","slug":"accelerate-vaccination-for-the-elimination-of-corona-udhampur-news-jmu2349764154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खात्मे के लिए टीकाकरण में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खात्मे के लिए टीकाकरण में लाएं तेजी
विज्ञापन
उधपमुर/रामनगर। डिवकॉम राघव लंगर ने उधमपुर का दौरा कर कोरोना के खात्मे के लिए किए गए प्रशासनिक प्रबंधों का जायजा लिया। डीसी इंदु कंवल चिब के साथ जिला अस्पताल में की गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना के खात्मे के लिए टेस्टिंग और टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं, रामनगर में उपजिला अस्पताल में किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को डिवकॉम राघव लंगर डीसी इंदू कंवल चिब के साथ जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही संक्रमितों को दी जा रही सुविधाओं, टेस्टिंग व वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं, अधिकारियों को कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
बाद में डीसी कार्यालय में बैठक कर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। डीसी ने प्रशासन की तरफ से की गई तैयारियों की पूरी जानकारी दी और कहा कि प्रशासन लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। पीआरआई सदस्यों व अर्बन लोकल बाडीज को भी इसमें शामिल किया गया है। कोरोना संक्रमितों की लिस्ट उनके साथ शेयर की जाएगी ताकि अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले कोरोना संक्रमितों की जानकारी उन्हें मिल सके।