फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   abvp burnt rahul gandhi statue

अभाविप ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Fri, 05 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़ Updated Fri, 05 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
abvp burnt rahul gandhi statue

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने वीरवार को शहीदी मार्ग पर तेलंगाना में हैदराबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच भेदभाव करने के विरोध में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।

विज्ञापन


नगर इकाई के सचिव अखिल वजीर ने उनका जमकर विरोध करते हुए कहा कि हाल ही में हैदराबाद विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने छात्रों के बीच जातिवाद और भेदभाव वाली सियासत खेली, जो काफी निंदनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में एक छात्र रोहित वेमुला ने किसी कारण आत्महत्या की जिसका उन्हें भी दुख है, परंतु इसी मामले को लेकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जो उस गुट का साथ दिया, जिसने खुलेआम भारत के ध्वज को जलाया था और खुद को उस दल का हमदर्द बताते हुए समर्थन किया। ऐसा करके उन्होंने जातिवाद को बढ़ावा देना चाहा। वह भी सिर्फ अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को तब भी लोगों का हमदर्द बनना था जब पठानकोट में आतंकी गुटों ने हमला कर कई लोगों को शहीद किया। इसी तरह से कई जगह घटनाएं हुई जहां उन्हें सियासत खेलनी थी।


उन्हें रोष है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया और गंदी सियासत खेलते हुए भारत विरोधियों का साथ देते आए हैं। ऐसे शीर्ष नेता को ऐसा नहीं करना चाहिए।

इसी दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव कुलजीत शान ने कहा कि अगर राहुल वहां जाकर समर्थन कर रहे हैं, तो अन्य घटनाओं
के होने पर वह बयान तक भी क्यों नहीं देते। हम उनका विरोध करते हैं।

इस दौरान नगर इकाई के अध्यक्ष दरवान सिंह, कालेज अध्यक्ष सौरव कोतवाल, नवनीत शर्मा, भावना शर्मा, सुमन परिहार, विशाल सेन, सुप्रिया शर्मा व अन्य कई सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed