फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ABVP Body of College Gave Tribute to died Tourists

Udhampur News: एबीवीपी जीडीसी भद्रवाह ने आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
ABVP Body of College Gave Tribute to died Tourists
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज भद्रवाह इकाई ने पहलगाम में मारे गए निर्दोष
डोडा। पहलगाम में लक्षित आतंकी हमले में बेरहमी से मारे गए निर्दोष पर्यटकों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी)भद्रवाह इकाई ने वीरवार को श्रद्धांजलि भेंट की। सांप्रदायिक घृणा से प्रेरित इस हमले ने देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

शोक सभा में छात्रों, एबीवीपी कार्यकर्ताओं, कॉलेज स्टाफ और प्रिंसिपल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सम्मान के प्रतीक के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया। एबीवीपी के नगर सचिव जोबिश कुमार ने कहा कि हिंदुओं की पहचान कर उनकी हत्या का यह जघन्य अपराध केवल आतंक का कृत्य नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान द्वारा समर्थित घृणा से भरी विचारधारा की क्रूर याद दिलाता है। पाकिस्तान ने बार-बार आतंकवाद को भारत के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। लेकिन दुनिया को बता दें कि भारत का युवा निडर है। एबीवीपी सीमा पार बैठे अपराधियों और प्रायोजकों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हम चुप नहीं रहेंगे। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम देश के हर कोने से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। भारत में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम अपने लोगों, अपनी संस्कृति और अपनी पहचान की रक्षा के लिए एकजुट हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल और स्टाफ ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन ''भारत माता की जय'' और ''पाकिस्तान मुर्दाबाद'' के नारों के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed