फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   A woman smuggler arrested with 300 grams of charas in Ramban

रामबन में 300 ग्राम चरस के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
A woman smuggler arrested with 300 grams of charas in Ramban
रामबन। रामबन में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार देर शाम मैत्रा इलाके में तीन सौ ग्राम चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर समर्थकों ने पुलिस पार्टी पपर पथराव भी किया है, जिसमें कई कर्मी घायल हुए हैं। यह जानकारी
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी पीडी नित्या ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के बाद एएसपी रजनी शर्मा के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी रामबन प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मैत्रा पार्क में तलाशी के लिए पहुंचा। इस दौरान वहां से एक महिला ने भागना शुरू कर दिया। पीएसआई ममता कुमारी के नेतृत्व में महिला टीम ने महिला की तलाशी ली ओर 300 ग्राम चरस बरामद की। उसकी पहचान सकीना बेगम निवासी लोअर मैत्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोअर मैत्रा क्षेत्र में कुछ नशा तस्करों के होने की सूचना पर अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी रामबन इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के नेतृत्व एक पुलिस दल शेख मोहल्ला पहुंच देखकर भारी पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें एसपीओ राहुल सिंह, पीएसआई ममता कुमारी, पीएसआई विनोद सैनी, एसजीसीटी पुरुषोत्तम भी जख्मी हुए हैं। एसपीओ राहुल सिंह की हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। उधर, एक पत्थरबाज को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान जफर निवासी लोअर मैत्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed