फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   A bench of the Ladakh High Court should hear cases related to this region in Kargil.

Udhampur News: लद्दाख हाईकोर्ट की बेंच कारगिल में करें यहां से जुड़े मामलों की सुनवाई

Fri, 09 Oct 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A bench of the Ladakh High Court should hear cases related to this region in Kargil.
जम्मू। कारगिल के एक प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाख हाईकोर्ट की बेंच के कारगिल और द्रास से जुड़े मामलों की सुनवाई कारगिल में ही किए जाने की मांग की है। एक स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से भी मुलाकात की। उनका कहना था कि अगर कारगिल के लोगाें के मामले स्थाानीय स्तर पर ही सुने जाएंगे तो उन्हें परेशानी से छुटकारा मिलेगा। लेह से जुड़े कई मामले जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की जम्मू विंग, जबकि कारगिल के श्रीनगर विंग में सुनवाई के लिए लंबित हैं। लेह के ऐसे करीब 170, जबकि कारगिल के तीन सौ के करीब केस हैं। संतोष ने उनकी इस मांग को उचित स्तर पर पहुंचाकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मिलने वालों में एलएएचडीसी लेह के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ताशी ग्यालसन, कारगिल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रियाज खान, हाजी इनायत अली, असदुल्ला मुंशी, एडवोकेट मोहम्मद हसनैन रॉकी शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed