{"_id":"31-50232","slug":"Udhampur-50232-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत
Udhampur
Updated Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बुधवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने उमस और गर्मी से लोगों को राहत दी है। हालांकि शाम के समय मौसम साफ हो गया और आसमान से बादल हट गए। जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में भी बारिश होने के आसार हैं। तापमान में भी गिरावट रही। जिले में 32.2 मिमि. बारिश हुई।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। करीब एक घंटे तक लगातार हुई बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट आ गई। तापमान 21 डिग्री के करीब पहुंच गया। जानकारी के अनुसार दिनभर का अधिकतम तापमान 31.6 रहा और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। लोगों के पिछले कई दिनों से पसीने छूट रहे थे। तापमान मेें गिरावट के कारण उन्होंने भी राहत की सांस ली। शाम के समय सूरज दादा भी बादलों की ओट से निकले। जिसके कुछ देर बाद उमस हो गई। हालांकि उमस में भी इतनी गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था।