{"_id":"31-48679","slug":"Udhampur-48679-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में आग लगी, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में आग लगी, तीन झुलसे
Udhampur
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ (ब्यूरो)। पलमाड़ इलाके में शुक्रवार दोपहर को रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक छह वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग झुलस गए। तीनों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार मो. शरीफ अपने घर में गैस सिलेंडर को बदल रहा था तभी अचानक उसमें आग लग गई, जिसमें उसकी पत्नी रुबीना बेगम और छह वर्षीय बच्ची महनाजा बानो भी झुलस गई। मुश्किल से परिवार और आसपास के लोगों ने आग बुझाकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन