{"_id":"31-38770","slug":"Udhampur-38770-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर पांच महीने तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर पांच महीने तक किया दुष्कर्म
Udhampur
Updated Sat, 28 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिला की थन्नामंडी पुलिस ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच माह पहले अपहरण हुई दो बच्चों की मां को बरामद कर लिया किया है। थानाप्रभारी जाकिर शाहीन मिर्जा ने बताया कि मई 2013 को पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज की गई थी कि शाहदरा शरीफ क्षेत्र की एक महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। पांच महीने तक पुलिस छानबीन करती रही और आखिरकर उसेशुक्रवार को ढूंढ़ने में कामयाब रही। पुलिस ने महिला को कश्मीर घाटी के कुलगात जिला के सामनू क्षेत्र से बरामद किया है। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि करीब 6 माह पहले अपहरणकर्ता व्यक्ति बीलाल अहमद शेख पुत्र, निवासी सामनू कुलगाम का महिला के साथ मोबाइल फोन पर संपर्क हुआ था। एक महीने तक वह महिला को फोन कर यह बताता रहा कि वह पुलिस अधिकारी है और कश्मीर घाटी में रहता है। 11 मई 2013 को बीलाल ने महिला को मिलने के लिए किसी अंजान जगह पर बुलाया और उसे रुमाल में कोई बेहोशी की दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब महिला को होश आया, तो उसने खुद को एक अंजान स्थान में पाया। करीब पांच महीने तक वह महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने महिला के कहीं आने-जाने पर पाबंदी लगा रखी थी और हर समय उसकी निगरानी करता रहता था। पुलिस ने अपने सूत्रों से यह पता लगवा लिया कि अपहरण हुई महिला कहां पर है। थानाप्रभारी मिर्जा के अनुसार पुलिस ने बुधवार को पुख्ता जानकारी के आधार पर घाटी के कुलगाम जिला के सामनू क्षेत्र में छापा मारा। पुलिस को देखते ही अपहरणकर्ता बीलाल मौके से फरार होने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस ने महिला को उसके चंगुल से आजाद करवा लिया। शुक्रवार को उसे थन्नामंडी में लाया गया और उसके बयान के बाद पुलिस ने बीलाल के खिलाफ एफआईआर नं 170/2013 के तहत आरपीसी की धारा 376 और 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया। एसएचओ ने बताया कि अपहरणकर्ता की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर घाटी भेज दिया है। उम्मीद जताई कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन