{"_id":"31-38767","slug":"Udhampur-38767-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन, बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन, बढ़ी चौकसी
Udhampur
Updated Sat, 28 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। जम्मू के हीरानगर और सांबा में हुए अातंकी हमले की कड़ी निंदा का सिलसिला शुक्रवार को भी जरीह रहा। भाजपा ने शहर के बस अडे पर पाकिस्तान का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। भापजा के वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध रेली निकाली। शहर के बस अड्डे पर इकठे होकर पुतला जलाया और जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर हुए हमले में 10 लोग शहीद कर दिए गए। अातंकवादी हमले में पुलिस औ सैन्य कमिर्यों के अलावा नागरिक भी शहीद हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की आतंकवाद के प्रति कमजोर नीतियों के कारण ही अातंकवादियों के हौंसले बुलंद हैं। पाकिस्तान ने प्रति केंद्र सरकार के नरम रवैये पर कड़ा एतराज जताते हुए शर्मा ने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को भारत में फैलाना बंद नहीं कर देता उसके साथ कोई बातचीत न की जाए। भाजपा के जिला महासचिव संजय दत्त ने अातंकी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। बजरंग दल के राजोरी पुंछ प्रधान करण ठाकुर ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार हमले को रोक पाने में नाकाम रहने पर मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान सत शर्मा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा और घायलों को निशुल्क उपचार प्रदान कराया जाए। नगरपालिका के पूर्व प्रधान राजिंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत जिस कमजोर नीति से पाक प्रायोजित आतंकवाद से निपट रहा है। उसके कारण से ही एक बार फिर कुछ फिदाइनों ने कठुआ और सांबा की धरती को जवानों के खून से लाल कर दिया ।
विज्ञापन