फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, छावनी में तब्दील रहा शहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजर आए इक्का-दुक्का वाहन

बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, छावनी में तब्दील रहा शहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजर आए इक्का-दुक्का वाहन

Sat, 28 Sep 2013 05:39 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Sat, 28 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। हीरानगर-सांबा में आतंकी हमले के विरोध में शिवसेना व भारतीय जनता पार्टी के बंद के समर्थन में उधमपुर शहर पूरी तरह से बंद रहा। बंद के चलते सुबह से लेकर शाम तक जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में प्रदर्शनों का दौर चलता रहा। दुकानें बंद होने के कारण सुबह से लेकर शाम तक शहर में सन्नाटा पसरा रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद निजी वाहन ही चलते हुए नजर आए। पुलिस ने हालात को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करके रखे थे।
विज्ञापन

उधमपुर बंद के चलते शुक्रवार सुबह करीब सात बजे से ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर चुके थे। प्रदर्शनकारियों को जो दुकानें खुली नजर आईं, उनको चेतावनी देकर बंद करवाया। इसके अलावा बस अड्डा व मेटाडोर स्टैंड से जो यात्री वाहन चलने के प्रयास में थे, उनको भी बंद करवाया गया। इंदिरा चौक, कोर्ट रोड, गोल मार्केट, मेन बाजार, मुखर्जी बाजार, सैला तलाब, चबूतरा बाजार व शहर के विभिन्न हिस्सों में दुकानें सुबह से लेकर शाम तक पूरी तरह से बंद रही। बंद के चलते सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। जिस राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर रोज हजारों वाहन दौड़ते हुए नजर आते हैं, वहां दिन भर इक्का दुक्का वाहन की चलते हुए नजर आए। शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के पहले ही सरकारी आदेश जारी कर दिए गए थे, इसलिए स्कूल-कालेज पूरी तरह से बंद कर रहे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने हालात को ध्यान में रखते हुए वीरवार रात से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे। पूरा शहर रात से ही पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। राजमार्ग, धार रोड व चौक-चौराहों पर पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए थे। प्रदर्शनकारियों के दलों के साथ पुलिस के जवान व अधिकारी तैनात थे। जहां पर भी प्रदर्शनकारी जा रहे थे, पुलिस के जवान व अधिकारी साथ रहे और प्रदर्शनकारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सांबा-कठुआ में आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को उधमपुर में भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने जम्मू बंद का समर्थन करते हुए उधमपुर शहर के इंदिरा चौक पर भाजपा के प्रदेश सचिव पवन खजूरिया के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दीनानाथ भगत, राकेश गुप्ता, अक्षय कुमार, गिरधारी लाल, अशोक वारिया, कृष्ण लाल शर्मा, मोहन लाल मन्हास, सुभाष गुप्ता, सुभाष शर्मा, रमणीक शर्मा, माइकल सजगोत्रा आदि मौजूद थे।
वहीं, आतंकी हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य पवन गुप्ता के नेतृत्व में शहर के एमएच चौक इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करके पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनिल अरोड़ा, रोहित सेठी, संजीव सल्लन, अशोक डोगरा, राजेश पचयाला, जुगल किशोर, सुशांत गुप्ता, रजत शर्मा, सुनील, अशोक मोती, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।
पैंथर्स पार्टी के के कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता डीआर अत्री के नेतृत्व में सलाथिया चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंका। पैंथर्स सदस्यों ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार धड़ल्ले से आतंकवादियों को हथियार अन्य मदद उपलब्ध करवा रही है। भारत की केंद्र सरकार के पास इसकी पूरी जानकारी हाने के बावजूद वह पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है। सरकार को पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए। इस मौके पर जगदेव सिंह, गुलशन केसर, जुगल किशोर, दीपक, कृष्ण, बबलू आदि मौजूद थे। उधर, आतंकी हमले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार दोपहर को आम आदमी पार्टी के नेता वरुण भगत के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे रामनगर चौक पर केंद्र की यूपीए सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान वरुण भगत, अजीत, सुमित, भुपेंद्र सिंह, प्रिंस आदि ने आतंकी हमले के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों व आम लोगों के लिए शहर में विशेष तौर पर एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव पवन खजूरिया की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों व स्थानीय निवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर नीलम नरगोत्रा, ज्योति गुप्ता, सुभाष शर्मा, रमणीक शर्मा आदि मौजूद रहे।
आल इंडिया समाज सुधार कमेटी ने भी उधमपुर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। लोगों ने दो मिनट मौन रखकर शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर केवल शर्मा, विकास बक्शी, अश्वनी कुमार, राजेंद्र सिंह, जीत खजूरिया, सुनीता वर्मा, सुरेश कुमारी, नेहा देवी आदि मौजूद थे।

वहीं, रामबन में आतंकी हमलों के विरोध में शुक्रवार को आंशिक बंद रहा। बंद के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। वहीं, चिनैनी में आतंकी हमले के विरोध में शिव सेना ने शुक्रवार को कुद में जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान का झंडा जलाया। शिव सेना नेता जतिन्द्र अरोड़ा व शाम शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हमले में शहीद हुए पुलिस, सेना व स्थानीय नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed