फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   साइंस एक्सप्रेस देख उत्साहित हुए बच्चे

साइंस एक्सप्रेस देख उत्साहित हुए बच्चे

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
Udhampur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। देशवासियों को विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए पांच जून को दिल्ली से रवाना की गई सांइस एक्सप्रेस वायो-डाइवर्सिटी ट्रेन वीरवार को उधमपुर स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन को देखने के लिए सरकारी स्कूलों से हजारों विद्यार्थी पहुंचे। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त पीके पोले मुख्य मेहमान थे।दोपहर करीब 12 बजे डीसी पोले ने रिबन काट कर साइंस एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इसके बाद पीके पोले व ज्वाइंट डायरेक्टर प्लानिंग राकेश जंवाल तथा अन्य कई अधिकारियों ने साइंस एक्सप्रेस में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर जरूरी जानकारी हासिल की। साइंस एक्सप्रेस के मैनेजर सुधीर शर्मा ने साइंस एक्सप्रेस की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमा साराभाई कम्यूनिटी साइंस सेंटर अहमदाबाद की तरफ से पांच जून को इस ट्रेन को दिल्ली से मुख्यमंत्री शिला दीक्षित ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। दिल्ली से रवाना होने के बाद ट्रेन पहले स्टेशन पटना पहुंची और फिर उसके लगातार विभिन्न राज्यों से होकर आज उधमपुर पहुंची है। उन्होंने बताया कि ट्रेन द्वारा 52 रेलवे स्टेशनों पर पहुंच कर साइंस से संबंधित जानकारी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान ट्रेन करीब 18 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी और 22 दिसंबर को यह अभियान संपन्न हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन के सोलह एयर कंडीशन कोच में 300 विजुअल इमेजेज और 150 वीडियो क्लिप के जरिए विद्यार्थियों और लोगों को जैव विविधता के बारे में जरूरी जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि किस प्रकार मानव की लापरवाही के कारण जंगलों में जानवर मारे जा रहे हैं। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और अन्य कई तरह की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त पीके पोले ट्रेन की प्रदर्शनी की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थी वर्ग को काफी लाभ होगा। पहले दिन साइंस एक्सप्रेस को देखने के लिए उधमपुर के साथ जम्मू और कठुआ जिला के भी सरकारी सरकारी स्कूल के विद्यार्थी रेलवे स्टेशन उधमपुर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


स्टेशन पर अव्यवस्था के कारण विद्यार्थी परेशान
उधमपुर (ब्यूरो)। साइंस एक्सप्रेस के देरी से पहुंचने और जरूरत के अनुसार सही व्यवस्था नहीं होने के कारण वीरवार को साइंस एक्सप्रेस देखने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को दिन भर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस एक्सप्रेस को देखने के लिए सुबह करीब 10 बजे से शाम करीब चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है और वीरवार को साइंस एक्सप्रेस को देखने के लिए जम्मू, कठुआ और उधमपुर से सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे ही रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया गया था, लेकिन ट्रेन करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। दो घंटे तक हजारों विद्यार्थी ट्रेन का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे जिला विकास आयुक्त ने साइंस एक्सप्रेस का उद्घाटन किया और फिर बच्चों को साइंस एक्सप्रेस को देखने के लिए अंदर भेजना शुरू किया गया। विद्यार्थियों की संख्या इतनी अधिक हो चुकी थी कि सुरक्षा कर्मियों के लिए उन्हें का संभालना मुश्किल हो गया। वहीं जम्मू और कठुआ जिला से पहुंचे स्कूल के शिक्षक अपने विद्यार्थियों को पहले साइंस एक्सप्रेस दिखाने के लिए अपील करने लगे। हालात यह बन गए कि जहां एक लाइन बननी चाहिए थी, वहीं विद्यार्थियों की भीड़ जमा हो गई। सही व्यवस्था नहीं होने के कारण दूसरे जिले से पहुंचे शिक्षक काफी नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed