फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   रावण ने चली सीता हरण की चाल

रावण ने चली सीता हरण की चाल

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Udhampur
Udhampur Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रियासी (ब्यूरो)। पंचवटी में काट रहे वनवास के दौरान सूर्पणखा द्वारा क्रोधित किए जान पर गुस्से से तिलमिलाए लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटे जाने पर रावण ने किसी भी तरीके से राम-लक्ष्मण को सबक सिखाते हुए मामा मारीच के माध्यम से सीता को हरण करने के लिए चाल चली। दिखाए गए पंचवटी के दृश्य में जब सूर्पणखा अपने नाज नखरों से राम-लक्ष्मण को रिझाने की कोशिश करती है और माता सीता के लिए अपशब्द कहने पर लक्ष्मण क्रोधित हो तलवार के साथ उस का नामक काट देते हैं। अपनी कटी हुई नाक को लेकर भाई रावण के सामने सारा रोना रोती है। दोनों दृश्यों में सूर्पणखा बनी निधि द्वारा गाए गए गीतों को काफी पसंद किया गया। इससे पहले ओपन एयर थियेटर की स्टेज पर श्री दुर्गा नाटक मंडली द्वारा भगवान राम को केवट द्वारा गंगा पार करवाए जाने का दृश्य संगीतमय तरीके से दिखाया गया। कलाकार रमेश उपाध्याय ने लगातार तीन भजनों की प्रस्तुति कर लोगों को भक्तिमय समां में बांध दिया। राम की भूमिका अनिल शर्म, सीता की डाली राजपूत, लक्ष्मण की भूमिका नीरज केसर ने निभाई वही रावण की दमदार भूमिका में युवा कलाकार अरुण वर्मा नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed