{"_id":"31-24544","slug":"Udhampur-24544-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य से लग रहा जाम
Udhampur
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पिछले कुछ दिनों से धार रोड पर चल रहे तारकोल डालने के निर्माण कार्य के कारण शहरवासियों को जाम की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। शहरवासियों की मांग है कि ग्रेफ द्वारा इस काम को दिन के बजाए रात के समय किया जाए।
विनोद कुमार, राहुल, नरेश कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि करीब सप्ताह भर से ग्रेफ द्वारा धार रोड पर तारकोल डालने का कार्य किया जा रहा है। ग्रेफ द्वारा काम को दिन के समय किया जा रहा है। दिन के समय सैकड़ों वाहन धार रोड से गुजरते हैं। तारकोल डालने के कार्य के कारण धार रोड पर जाम की स्थिति बन रही है।
कई बार तो हालात ऐसे बन जाते हैं कि वाहनों को जाम की स्थिति से बाहर निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लोगों ने बताया कि धार रोड के किनारे ही जिला अस्पताल भी मौजूद है। इमरजेंसी में मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में काफी समस्याएं पेश आ रही हैं। विद्यार्थियों को स्कूल और कालेज जाने में परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसलिए उनकी ग्रेफ से मांग है कि इस काम को दिन के बजाए रात के समय किया जाए, ताकि लोगों को परेशानियों से न जूझना पड़े।