फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 15 मरे

श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 15 मरे

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Udhampur
Udhampur Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामबन। शनिवार की देर रात बालटाल से जम्मू के लिए चली एसआरटीसी की बस डिगडोल इलाके में एक 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे बस चालक समेत 15 लोगों की मौत हो गई। बस में ड्राइवर के अलावा 33 अमरनाथ श्रद्धालु सवार थे। 19 घायलों को जम्मू मेडिकल कालेज (जीएमसी) अस्पताल रेफर किया गया। जहां दो घायलों (भाई-बहन) को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य 17 जीएमसी में भर्ती हैं। यह सभी लोग पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ के दर्शन कर जम्मू लौट रहे थे।
विज्ञापन

बस में सवार सभी यात्री सीआरपीएफ जवान के संबंधी और दरभंगा (बिहार) के निवासी थे। जबकि इनका वर्तमान पता बन तालाब जम्मू बतलाया गया है। जीएमसी में घायलों के मुताबिक दुर्घटना बस चालक को नींद की झपकी आने से हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतकों के परिजनों को एक - एक लाख रुपये और घायलों को दस दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात एसआरटीसी की बस (नंबर जेके01वाई-0382) में सवार होकर 33 यात्री बालटाल से जम्मू के लिए चले थे। यहां से इन लोगों का शिवखोड़ी जाने का कार्यक्रम था। रात के साढ़े ग्यारह बजे बस अचानक एक जोरदार आवाज के साथ रामबन के डिगडोल इलाके में 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार दस लोगों की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों की मौत रामबन जिला अस्पताल में हुई। इसके अलावा एक घायल यात्री ने जीएमसी में दम तोड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही सेरी स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से सिपाही, हाईवे पर गश्ती दल के कर्मी, रेडक्रास के वालंटियर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में परेशानी आई, लेकिन लोगों ने रविवार सुबह साढे़ चार बजे तक सभी घायलों को बाहर निकाल लिया था। घटना स्थल पर डिप्टी कमिश्नर रामबन शब्बीर अहमद भट भी पहुंचे। रविवार को मौके पर पहुंचे एसआरीटीसी के जीएम (आपरेशन) सोहेल खान ने बताया कि सड़क बिल्कुल सपाट और सीधी है। बीच-बीच में सड़क कहीं कम चौड़ी है और जहां घटना घटी है वहां सड़क किनारे एक बड़ा पत्थर पहले से ही पड़ा है। हो सकता है कि किसी अन्य वाहन को साइड देने के क्रम में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed