{"_id":"587776d14f1c1b922bba92a2","slug":"9-hour-electricity-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे गुल रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे गुल रही बिजली
ब्यूरो/ चिनैनी
Updated Thu, 12 Jan 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को चिनैनी क्षेत्र में नौ घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब छह बजे चिनैनी क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
घंटों बिजली बहाल न होने पर स्थानीय लोगों ने जब बिजली विभाग के कर्मियों से संपर्क किया तो पता चला कि 33केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हुई है। इसको बहाल करने में कुछ समय लग सकता है। बिजली बंद होने से बिजली पर निर्भर दुकानदार भी काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
दुकानदारों ने कहा कि बुधवार को बिजली बंद हुई, लेकिन स्थानीय लोगों को कोई जानकारी नहीं मिली कि बिजली किस कारण बंद हुई है। किराना की दुकान करने वाले दुकानदारों ने कहा कि उनका काम भी इलेक्ट्रानिक मशीन पर निर्भर है, जिससे वह सामान की नापतोल करते हैं।
विज्ञापन
बिजली न आने से उनको परेशान होना पड़ा। फोटोस्टेट, इंटरनेट, कोल्हू, चक्की आदि के व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों ने कहा कि बिजली गुल रहने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ। बिजली विभाग के एईई सुनील पाबा ने कहा कि 33केवी लाइन में फाल्ट आने से बिजली बंद हुई थी जो दोपहर बाद बहाल हो गई।