{"_id":"6827c2fb3d8354259adb26ea39ac8363","slug":"40-thousand-loot-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल सुबह चाय वाले से 40 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल सुबह चाय वाले से 40 हजार की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलें तालाब क्षेत्र में कुछ अज्ञात युवक शुक्रवार तड़के साढ़े पांच बजे एक चाय वाले को पीटकर उससे 40 हजार रुपये लूटकर ले गए। मुख्य चौक पर हुई इस वारदात से पुलिस की चौक पर तैनाती पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
लूट की घटना के शिकार बने कुलदीप कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह सुबह पांच बजे अपनी दुकान पर आया। करीब साढ़े पांच बजे चार युवक आए और चाय मांगी।
जब वह चाय बना रहा था तो अचानक युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसे पीटकर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और गल्ले और जेब से 40 हजार रुपये लूटकर ले गए।
उसने बताया कि वह बैंक में जमा करवाने के लिए घर से भी रुपए लाए थे। घटना से वह इतना डर गया कि कुछ देर के लिए अपनी सुध-बुध खो बैठा था। फिर लोगों के कहने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह यह घटना हुई वहीं पर दिन-रात पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। इस घटना ने पुलिस की सतर्कता पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
इस बारे में उधमपुर के इंचार्ज एसएचओ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई है। पूरी घटना संदेह के घेरे में है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।