फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   399 people got vaccinated in the district

जिले में 399 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
399 people got vaccinated in the district
उधमपुर। रविवार को छुट्टी के चलते भी वैक्सीनेशन कार्य जारी रहा, लेकिन इस दौरान बहुत ही कम संख्या में ही लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गई है। जबकि फ्रंट लाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी, 45 से 60 आयु वर्ग के बहुत कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सोमवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 25 मई से हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। सबसे अधिक 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि वरिष्ठ नागरिक व अन्य वर्ग के लोगों को कम संख्या में ही वैक्सीन लग रही थी। रविवार को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में बहुत ज्यादा गिरावट हुई है। शाम तक जिले में कुल 399 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली डोज लगवाई है। पांच फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और दो ने दूसरी डोज लगवाई है। 18 से 45 आयु वर्ग में 318 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग में 52 लोगों ने पहली और चार ने दूसरी डोज लगवाई है। 12 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और तीन ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed