{"_id":"60d0de138ebc3e2da13b55a4","slug":"3843-people-got-vaccine-in-the-district-udhampur-news-jmu2378246188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 3843 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 3843 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकार की तरफ से चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में उधमपुर में टीकाकरण के अंदर बहुत तेजी आई है। जिले में शाम तक कुल 3843 लोगों को टीका लगाया गया है।
इनमें सबसे अधिक 18 से 44 आयु वर्ग के थे। स्वास्थ्य विभाग ने अब 18 से 44 आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है। इसके लिए अतिरिक्त वैक्सीनेशन सेंटर भी बनाए गए हैं।
पिछले कुछ दिनों से जिले में वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में बहुत कमी आई थी। पर्याप्त संख्या में वैक्सीन होने के बावजूद बहुत कम संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे थे। इसका एक कारण 18 से 44 आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन नहीं लगना था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 आयु वर्ग में हाई रिस्क कैटेगरी के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया था। जिसमें 30 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी हासिल की थी। 18 से 44 आयु वर्ग में सभी को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन शुरू की है। सोमवार को कुल 3843 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। करीब दस दिन के बाद इतने अधिक संख्या में लोगों को वैक्सीन लगी है।
आठ फ्रंट लाइन वर्कर्स ने आठ, 45 से 60 आयु वर्ग में 270 लोगो को पहली और 31 को दूसरी डोज दी गई है। 55 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 68 को दूसरी डोज दी गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 3406 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अगले कुछ दिन अब वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 आयु वर्ग में 287077 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और 43 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने मे कामयाबी हासिल कर ली है।