फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   34 people beat the epidemic in Udhampur, 13 new cases were found

उधमपुर में 34 लोगों ने महामारी को दी मात, 13 नए मामले मिले

विज्ञापन
34 people beat the epidemic in Udhampur, 13 new cases were found
उधमपुर। जिले में सोमवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 34 लोग संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही गिरावट से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
विज्ञापन

गौरलतब है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अप्रैल महीना शुरू होने के साथ ही नए मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। कई दिनों तक जिले में 200 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जाते रहे। इसके साथ इनकी संख्या में थोड़ी कमी आई तो हर रोज 100 से अधिक लोग संक्रमित पाए जाने लगे। जून महीना शुरू होने के बाद इनकी संख्या 20 से 30 के करीब पहुंच गई। लेकिन अब इनमें और भी अधिक गिरावट देखने को मिलने लगी हैं। सोमवार को भी कुल 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मेडिकल ब्लॉक टिकरी में दो, चिनैनी में दो, रामनगर में पांच, शहरी क्षेत्र से दो और तीन लोग बाहरी राज्यों के संक्रमित पाए गए हैं। बसंतगढ़, मजालता तथा पंचैरी में कोई संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11001 हो गए हैं, जिनमें से 10642 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 131 की सक्रमण से मौत हो चुकी है और अब जिले में सक्रिय मामले 228 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed