फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   34.66 million for disaster victims

कुद के आपदा पीड़ितों के लिए दिए 34.66 लाख

Sun, 15 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 15 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
34.66 million for disaster victims
करोड़ो रुपए का आया चंदा

बादल फटने से वीरवार की शाम को मची त्रासदी से बेपटरी हुए जनजीवन को फिर से पटरी पर लाने की कवायद में प्रशासन जुटा हुआ है। जिला विकास बोर्ड की बैठक में बतौर बोर्ड अध्यक्ष वन मंत्री लाल सिंह ने कुद और चिनैनी के आपदा पीड़ितों के लिए 34.66 लाख की राहत राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पीड़ित क्षेत्रों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया था। बैठक में चिनैनी के विधायक की उपस्थिति में राहत राशि एडीसी अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता वाली टीम को सौंप दी गई। बादल फटने और तेज बारिश में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए चार मकान और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए दो मकानों के लिए 3.44 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन


मवेशियां गंवाने वाले छह परिवारों के लिए 3.34 लाख रुपये मुआवजा मुहैया कराया गया। 410 हेक्टेयर भूमि पर नष्ट हुई खेती के नुकसान के लिए बोर्ड की बैठक में 27.88 लाख रुपये की राहत राशि दी गई। राहत राशि सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में जमा करवाई जाएगी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हुए ढांचागत नुकसान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ग्रामीण क्षेत्रों में 53 लाख का ढांचागत नुकसान हुआ है। बैठक में डीसी उधमपुर शाहिद इकबाल चौधरी द्वारा एसडीएम चिनैनी देविंद्र शर्मा द्वारा आकलन किए गए नुकसान के लिए मुआवजे की मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed