{"_id":"5b830cec42c792466408cde8","slug":"181535315180-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नशे में धुत्त दो भाइयों में हुई हिंसक झड़प, एक की मौत दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: नशे में धुत्त दो भाइयों में हुई हिंसक झड़प, एक की मौत दूसरा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के रामनगर में शनिवार देर रात को रामनगर के लडाना गांव में एक भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। इससे लडाना गांव में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान रतन सिंह (40) पुत्र शंकर दास निवासी पंगयाल लडाना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को रतन सिंह की बड़े भाई रुमाल सिंह से कहासुनी हो गई। वे दोनों ही नशे में धुत थे। उनमें बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों ने धारदार हथियारों से एक दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया और रुमाल सिंह ने रतन सिंह की गर्दन पर वार कर दिया, जिसके चलते रतन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, और रुमाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पंहुच गई और रतन सिंह का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रामनगर के उप जिला अस्पताल में लाया गया। रुमाल सिंह को भी इलाज के लिए रामनगर के उप जिला अस्पताल लाया गया, यहां पर डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। उधर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है।