{"_id":"609d6bab8ebc3ecd8b23297d","slug":"1451-people-installed-corona-vaccine-in-the-district-udhampur-news-jmu2352259109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 1451 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 1451 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में वीरवार को कुल 1451 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। बुधवार के मुकाबले में वीरवार को छुट्टी का दिन होने के कारण कम संख्या में लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।
जिले में वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कभी बढ़ोतरी हो रही है तो कभी कमी आ रही है। सरकारी छुट्टी के दिन कम संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए सामने आ रहे हैं। लेकिन बाकी के दिन दो हजार से अधिक लोग ही वैक्सीन लगा रहे हैं। वीरवार को भी ईद की छुट्टी होने के कारण इनका आंकड़ा कम रहा। शाम तक जिले में कुल 1451 लोग ही कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। इनमें 1023 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है, जबकि 428 ने दुसरी खुराक ली है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर वीरवार को कुल सात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और छह ने दूसरी डोज लगवाई है। 110 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 16 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 630 लोगों ने पहली और 129 ने दूसरी डोज लगवाई है। 276 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 277 ने दूसरी डोज लगवाई है।