फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   12th Result

किश्तवाड़ में लड़कियों ने बाजी मारी

विज्ञापन
12th Result
फोटो.....किश्तवाड़ में साईंस और कामर्स में दूसरी व पहली पोजीशन वालों को फोटो..अपने परिवार के संग व अ? - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। 12 वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम में जिले के कई बच्चों ने पोजीशन हासिल की है। कॉमर्स स्ट्रीम में नागसेनी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा माहिरा मुश्ताक पुत्री मुश्ताक अहमद एवं शबीना बेगम ने पहली पोजीशन हासिल कर पूरे स्कूल के साथ किश्तवाड़ का नाम रोशन किया है। जिसने 85.4 प्रतिशत अंक लाए हैं।
विज्ञापन

उसके अलावा दूसरी पोजीशन हासिल करने वाला भी किश्तवाड़ का ही है, जो ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र मोहमद शईजान पुत्र शाहेजान एवं जोरा बेगम ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। साइंस स्ट्रीम में नौ विद्यार्थियों ने, कॉमर्स में दो और आर्ट्स में एक छात्रा ने पोजीशन हासिल की है। परिणाम के अनुसार गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा स्मृति शर्मा पुत्री चंद्रकांत शर्मा निवासी शक्ति नगर किश्तवाड़ ने 98.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरी पोजीशन हासिल की है। इसी स्कूल की छात्रा निधि राठोर पुत्री राजेश कुमार और शृति शर्मा पुत्री चंद्र शेखर शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक लाकर चौथी पोजीशन, इसी स्कूल की छात्रा मनशा जान पुत्री परवेज अहमद हजाम ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर छठी पोजीशन, सुनीता देवी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मोनिका शर्मा पुत्रि सुशील कुमार ने 97.4 प्रतिशत अंक लाकर 7 वीं पोजीशन और मृदुल कौल पुत्र प्रेमनाथ कौल ने 97.2 प्रतिशत के साथ 8वीं पोजीशन हासिल की है।
विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा नीलाक्षी परिहार पुत्री सुरेंद्र कुमार ने 97. प्रतिशत अंक लाकर 9वीं पोजीशन पाई है। ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र राजवीर चौहान पुत्र अनिल कुमार और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तनीशा शर्मा पुत्री सुभाष चंद्र ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर 10 वीं पोजीशन हासिल की है। कुल मिला कर यहां पर भी लड़कियां आगे निकली हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में भी एक पोजीशन किश्तवाड़ के नाम रही, जिसमें श्वेता शर्मा पुत्री त्रिलोचन दत्त शर्मा एवं प्रमीला शर्मा, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है, जिसने 92.4 अंक लाकर 8 वीं पोजीशन हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अच्छा परिणाम आया है। गौरतलब है कि लगभग दो वर्ष से कोरोना के चलते बच्चों ने मात्र ऑनलाइन ही पढ़ा है, जिसे देखते हुए यही कहा जाता है कि बच्चों ने कमाल कर दिया है। परीक्षा ऑफलाइन दी थी।
-----
कामर्स स्ट्रीम में प्रथम पोजीशन हासिल करने वाली छात्रा माहिरा मुश्ताक नागसेनी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने कहा कि उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उसने प्रथम पोजीशन पाई है। उसका कहना है कि वह पहले इसका श्रेय माता-पिता को देना चाहती है। उसके बाद शिक्षकों को। उसका यह भी कहना है कि उसका लक्ष्य शिक्षिका बनना है। वह अपने इलाके के बच्चों की सेवा करना चाहती है। उसके माता मिता भी बहुत खुश दिखे। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार मोबाइल पर बधाई दे रहे हैं। प्रधानाचार्य रियाजुल हक ने कहा कि कोरोना के चलते शिक्षकों ने ऑनलाइन ही पढ़ाया। इससे यही लगता है कि बच्चे तो काबिल हैं ही, परंतु शिक्षकों ने भी काफी मेहनत कराई है।

-------------
साइंस स्ट्रीम में दूसरी पोजीशन हासिल करने वाली गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा स्मृति शर्मा पुत्री चंद्रकांत शर्मा एवं लवली शर्मा ने भी जिला, स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन किया। उनके पिता शिक्षक हैं। उनका कहना है कि उनकी पुत्री बहुत मेहनत करती है। 10वीं में भी अच्छे अंक लाए थे। स्मृति शर्मा ने कहा कि पहले तो उसे नीट की तैयारी करनी है, और लक्ष्य है डॉक्टर बनना। साथ ही पहले भगवान फिर परिवार, और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों को इसका श्रेय देती हूं।

फोटो.....किश्तवाड़ में साईंस और कामर्स में दूसरी  व पहली पोजीशन वालों को फोटो..अपने परिवार के संग व अ?

फोटो.....किश्तवाड़ में साईंस और कामर्स में दूसरी व पहली पोजीशन वालों को फोटो..अपने परिवार के संग व अ?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed