{"_id":"5f6e39728ebc3e9ba1388530","slug":"12-more-infected-in-ramnagar-market-closed-till-next-order-udhampur-news-jmu219449499","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में 12 और कोरोना संक्रमित, अगले आदेश तक मार्केट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में 12 और कोरोना संक्रमित, अगले आदेश तक मार्केट बंद
विज्ञापन
रामनगर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे के गुप्ता चौक पर दुकानदारों और अन्य लोगों के साथ कुल 220 सैंपल लिए थे, जिनमें से 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
उधर, कोरोना के बढते मामलों के मद्देनजर मार्केट को बंद रखने के आदेश का व्यापक असर देखने को मिला। शुक्रवार को दूसरे दिन भी कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं। दिनभर कस्बे के बाजार सुनसान रहे। हालांकि इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से सुचारू रही। साथ ही रेड जोन से बाहर के क्षेत्रों में स्थित दुध व दवाईयों दुकानों को खुले रखने सहित चलती फिरती रेहडियों पर फल- सब्जियां बेचने की इजाजत दी गई थी। लेकिन इनपर भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
गौरतलब है कि कस्बे में कोरोना के बढते मामलों के बाद मार्केट क्षेत्र के आसपास के भी कई इलाकों को रेड जोन में तब्दील कर दिया गया था। बुुधवार शाम को एसडीएम ने एहितयात के तौर पर वीरवार को मार्केट बंद रखने का आदेश जारी किया, जिसे शुक्रवार तक बढ़ा दिया था। वहीं, एसडीएम ने शुक्रवार को अन्य अधिसूचना में मार्केट को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही आदेश की उल्लघंना करने वालों पर सख्त कारवाई करने की हिदायत भी जारी की गई है। संवाद