{"_id":"608ef7ae8ebc3ebd0a68f93a","slug":"105-new-corona-cases-in-udhampur-102-people-recover-udhampur-news-jmu2345910132","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में कोरोना के 105 नए मामले, 102 लोग हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में कोरोना के 105 नए मामले, 102 लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 105 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 102 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 6298 पहुंच गया है, जिनमें से 5535 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 68 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में 695 मामले सक्रिय हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
जिले में जितनी ज्यादा टैस्टिंग की जा रही है उतने ही नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में इसमें काफी उछाल आया है। हर रोज 100 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे प्रशासन और स्वाथ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ विभाग कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तेजी से टैस्टिंग व वैक्सिनेशन कर रहा है। इसके साथ ही लोगों को एसओपी का सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
बीते वीरवार को जिले में कुल 128 संक्रमण के मामले सामने आए थे। वहीं, शुक्रवार को 125 और शनिवार को 141 लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें डीसी कार्यालय के सात कर्मचारी भी शामिल थे। अब लगातार चौथे दिन भी सौ से अधिक 105 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन इस बीच 102 लोग महामारी को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में मौजूदा समय में 695 सक्रिय मामले हैं।