फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two policemen martyr in the terrorist attack

नेता के घर पर आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

Sun, 13 Apr 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 13 Apr 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
two policemen martyr in the terrorist attack

लोकसभा चुनाव में खलल डालने की साजिश के तहत रविवार को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के पांपोर इलाके में नेकां के युवा नेता यावार मसूदी के घर हमला कर दिया।

विज्ञापन


इसमें दो पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल अब्दुल हमीद और कांस्टेबल विनोद कुमार शहीद हो गए। हमला कर आतंकियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के हथियार भी साथ लेकर फरार होने की कोशिश की। पर आतंकी हमले की सूचना मिलते ही हरकत में आए सुरक्षा बलों ने भाग रहे आतंकियों का पीछा कर मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनंतनाग संसदीय सीट के लिए 24 अप्रैल को मतदान होना है। हमले के दौरान नेकां नेता घर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। गोलीबारी में उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लश्कर के शोहदा ब्रिगेड ने ली जिम्मेदारी

two policemen martyr in the terrorist attack

एक स्थानीय समाचार एजेंसी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार हमले की जिम्मेदारी लश्कर के शोहदा ब्रिगेड ने ली है। उल्लेखनीय है कि जम्मू संभाग के जिला कठुआ में 28 मार्च को सेना के आयुध भंडार को निशाना बनाने की कोशिश में मारे गए तीनों आतंकी भी शोहदा ब्रिगेड के ही थे।

पंपोर के शार-खेरू गांव में नेकां के युवा नेता यावार मसूदी का घर है। पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की और कई हथगोले भी फेंके। नेकां नेता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिसकर्मियों की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी गोलियां बरसाते हुए शहीद पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर वहां से भाग निकले।

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही आतंकी हमले की सूचना मिली, सुरक्षा बलों के एक दल ने आतंकियों का पीछा किया और थोड़ी ही दूरी पर मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। जवानों ने उनके कब्जे से दो एके 47 तथा पुलिसकर्मियों के हथियार भी बरामद कर लिए। आतंकियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed