फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists suspect infiltration on LoC

एलओसी पर आतंकियों के घुसपैठ की आशंका

Mon, 11 Mar 2019 02:55 AM IST
Pranjal Dixit एजेंसी
एजेंसी Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Mar 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Terrorists suspect infiltration on LoC
एलओसी - फोटो : SELF

एलओसी पर पाकिस्तान के साथ एक पखवाड़े से जारी गोलाबारी के बीच आतंकियों के घुसपैठ की आशंका बनी हुई है। पाकिस्तानी सेना आतंकी समूहों को भेज कर सेना व सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकती है। 

विज्ञापन


सेना इससे निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि इस बात के इनपुट हैं कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भेजकर ‘शूट एंड स्कूट’ तकनीकि से हमले करवा सकती है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पुंछ से उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा तक फैली 740 किलोमीटर की एलओसी पर सेना लगातार नजर रखे हुए हैै। पाकिस्तान के ऐसे किसी भी प्रयास का करारा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान आतंकवादियों को भेजकर पुरानी युद्ध तकनीकि ‘शूट एंड स्कूट’ का इस्तेमाल कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि अतीत में पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ के प्रयासों को सेना ने कई बार विफल कर दिया। इस पार आने वालों को सेना ने ठिकाने लगा दिया। अधिकारियों ने आशंका जताई कि पीओके के सीमावर्ती इलाके में बड़ी संख्या में आतंकवादी मौजूद हैं, जिन्हें इस तरह के हमलों को अंजाम देने के लिए भेजा जा सकता है। 

सैन्य अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठिए कई बार सीमापार कर कुछ सौ मीटर तक हमारी सीमा में आते हैं और फायरिंग कर वापस भाग जाते हैं। इन्हें पाकिस्तानी सेना कवर फायर प्रदान कर घुसपैठ में मदद करती है।


उन्होंने कहा कि पहले भी घुसपैठ करने वाले एलओसी पार करने के बाद सैन्य प्रतिष्ठान अथवा सैनिकों जो भी पहले सामने आया उसे निशाना बनाते आए हैं। जम्मू क्षेत्र के कठुआ, पुंछ और राजोरी सेक्टरों के साथ-साथ कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा, उड़ी और गुरेज में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वार फेयर तकनीकि का उपयोग कर ये घुसपैठिए घटनाओं को अंजाम देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed